इस विद्यालय की प्रधानाचार्या के रूप में कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है, कि इसके द्वारा मुझे इस क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं के बौद्धिक विकास एवं चरित्र निर्माण में योगदान करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।
हमारे विद्यालय के समस्त शिक्षकों का यह लक्ष्य है कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों एवं छात्राओं के बौद्धिक विकास के साथ उनका सर्वांगीण विकास हो, जिससे कि आगे चलकर वे सफलतापूर्वक अपना जीवन निर्वाह कर सकें तथा राष्ट्र के निर्माण में एक ज़िम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें।
किरन यादव
प्रधानाचार्या